गोरखपुर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ सीएम की तिरंगा यात्रा में शामिल होगा। प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि सोमवार को सुबह 10 बजे नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से लेकर रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निकाली जाएगी। उन्होंने सभी समाचार पत्र विक्रेता बंधुओं से आग्रह किया है कि इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।