फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूध बेचने जा रहे युवक के गले में फंसा पतंग का मांझा, बाइक सवार घायल- हालत स्थिर

Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रविवार को वह शहर में दूध बेचने जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। उसका गला मांझे में फंसा देख वहां लोग जुट गए और मांझा निकाला गया। उसके बाद आसपास के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के बाद मुकेश को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मांझे से कटा गर्दन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपलापुर के पास रविवार को दिन में करीब 11 बजे एक बाइक सवार के गले में मांझ का गला मांझे में फंस गया। मांझे से गले पर कटने के कारण वह घायल हो गया। थाना क्षेत्र के नौवा अव्वल गांव निवासी चंद्रभान पासवान का 24 वर्षीय बेटा मुकेश पासवान दूध बेचने का काम करता है।

विज्ञापन


रविवार को वह शहर में दूध बेचने जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। उसका गला मांझे में फंसा देख वहां लोग जुट गए और मांझा निकाला गया। उसके बाद आसपास के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के बाद मुकेश को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें