फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इनकम टैक्स ने जीआरपी से जब्त की रकम, एसबीआई में कराई जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के व्यापारी से 99.09 लाख नकदी मिलने का मामला
विज्ञापन


- फर्जी आईएएस ललित कुमार उर्फ गौरव से जुड़ा मिला रुपया, व्यापारी नहीं दे सका आय का संतोषजनक हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर 99.09 लाख रुपये नकद के साथ पकड़े गए मोकामा निवासी व्यापारी मुकुंद माधव से इनकम टैक्स विभाग ने रकम का पूरा हिसाब मांगा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सोमवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंची और नकदी को कब्जे में लेकर एसबीआई की बैंक रोड स्थित मुख्य शाखा में जमा करा दिया। जांच में यह रकम सीतामढ़ी निवासी फर्जी आईएएस ललित कुमार उर्फ गौरव कुमार से सीधे तौर पर जुड़ी पाई गई है, जिसे पहले ही गुलरिहा पुलिस ठगी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

बताया जा रहा है कि सात नवंबर की सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बिहार के मोकामा निवासी व्यापारी मुकुंद माधव को 99.09 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने दावा किया था कि यह रकम उसने फर्जी आईएएस ललित कुमार उर्फ गौरव कुमार को ठेका दिलाने के नाम पर दी थी। ठेका न मिलने पर गौरव ने बरगदवां इलाके में उसे बुलाकर पूरी रकम लौटा दी थी और वह उसी रुपये को लेकर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित जांच एजेंसियों को दी। प्रारंभिक जांच में ही स्पष्ट हो गया कि इतनी बड़ी रकम की आवाजाही सामान्य व्यावसायिक लेन-देन का हिस्सा नहीं है। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग की टीम सक्रिय हुई और व्यापारी से रकम के स्रोत, आय और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मुकुंद माधव न तो आय का वैध स्रोत बता सका और न ही कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। इसी आधार पर इनकम टैक्स विभाग ने नकदी को जब्त करते हुए बैंक में जमा करा दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और फर्जी आईएएस से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। जीआरपी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग के अफसरों ने रकम को एसबीआई में जमा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें