फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेनुआ टोल प्लाजा के पास महिला से मंगलसूत्र छीना

Mon, 11 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तेनुआ गांव निवासी दिव्या भारती रविवार को अपने बच्चे का इलाज कराने शहर जाने के लिए घर से पैदल निकली थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह तेनुआ टोल प्लाजा की सर्विस लेन पर पहुंचीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गए। दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढंक रखा था।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। हालांकि, बदमाशों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें