फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे की मनबढ़ई: MMMUT गेट के सामने युवती को पीटा, इस काम के लिए बना रहा था दबाव- FIR दर्ज; CCTV खंगाले जा रहे

Mon, 01 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पूछताछ में युवती ने बताया कि साहिल उसके स्कूल में पढ़ता था और पुरानी पहचान के कारण उसे जानता है। आरोप है कि वह इसी पहचान का फायदा उठाकर लंबे समय से बातचीत करने का दबाव बना रहा था। घटना की सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के मुख्य गेट के सामने रविवार रात एक युवती की शोहदे साहिल ने पिटाई कर दी। आरोप है कि वह युवती पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था। विरोध पर उसने युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर राहगीरों और स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कैंट इलाके के एमएमएमयूटी के पास की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती रविवार रात करीब आठ बजे एमएमएमयूटी के पास स्थित मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रही थी।

इसी दौरान रास्ते में साहिल नामक युवक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने की कोशिश करने लगा। युवती ने बात करने से इनकार करते हुए आगे बढ़ना चाहा, लेकिन आरोपित ने अभद्रता शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध करने पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की।

बीच सड़क पर हंगामे को देखकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपो है कि मारपीट के दौरान युवक ने युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। युवती को रोता-बिलखता देख लोगों ने उसे संभाला लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।
विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने बताया कि साहिल उसके स्कूल में पढ़ता था और पुरानी पहचान के कारण उसे जानता है। आरोप है कि वह इसी पहचान का फायदा उठाकर लंबे समय से बातचीत करने का दबाव बना रहा था। घटना की सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें