फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी समारोह में विदाई को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

Wed, 20 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में शादी समारोह के बाद विदाई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए,। एक घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पेवनपुर निवासी विजय की बेटी की शादी 15 मई को महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी जगदीश के साथ हुई थी। 16 मई को बरात की विदाई के बाद देर रात विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि विदाई के लिए पहुंचे लोगों ने घर पर हमला कर दिया, जिसमें विजय, उनकी पत्नी और बेटा मुकेश घायल हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश, सुमंत और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं, दूसरे पक्ष के रामपुर निवासी जगदीश निषाद ने आरोप लगाया है कि विदाई के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में जगदीश, उनके भाई सुमंत और वाहन चालक घायल हो गए व गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में धर्मेंद्र, गौतम, मुकेश और अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें