फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिन में तीखी धूप से सता रही गर्मी, शाम होते ही गुलाबी ठंड का अहसास

Sat, 14 Oct 2023 07:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में चार-पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते अब रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, हालांकि दिन में धूप के कारण अभी भी तापमान में तल्खी बरकरार है। शुक्रवार सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा एवं धूप खिली रही। दोपहर में धूप का असर तेज होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात को ठंडी हवाएं चलने से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन


बीते तीन-चार दिनों से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है, मगर धूप अभी भी तीखी बनी हुई है। लेकिन, न्यूनतम तापमान में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज किया गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि बृहस्पतिवार को 22, बुधवार को 24 और मंगलवार को करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
मौसम का असर बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष कर देखने को मिल रहा है। मामूली खांसी, जुकाम या बुखार से वह परेशान हैं। ऐसे में बुजुर्ग एवं बच्चों का इस मौसम में देखभाल आवश्यक है। मौसम वैज्ञानिक सफीक सिद्दकी ने बताया कि अभी मौसम के ऐसे ही बने रहने का आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें