फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुलडोजर पर दूल्हा...गाना बजा-घुस जालें बिलिया में सांप-बिच्छू-गोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। उनवल में मंगलवार शाम एक अनोखी बारात देखने को मिली। बारातियों के बीच बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हा कृष्णा वर्मा परिवार के बच्चों के साथ निकाला। इस दौरान डीजे की धुन पर बज रहे ''''घुस जाले बिलिया में सांप-बिच्छू-गोजर, चलेला जब चांप के बाबा के बुलडोजर'''' गीत पर बाराती़ नाचते-झूमते निकले। बारात की चर्चा पूरे इलाके में रही।
विज्ञापन

खजनी के नगर पंचायत उनवल में वार्ड संख्या-10 निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा की शादी मंगलवार को थी। शादी तय होने के बाद से ही खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने दूल्हे की चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार तो बाबाजी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई। उन्होंने खूब बुलडोजर चलवाया, लेकिन इसके बाद भी पार्टी जीत नहीं सकी। यह बात दूल्हे को नागवार गुजरी। उसने कहा कि बाबाजी हमारे उनवल की आन, बान, शान हैं। इसके बाद उसने अनोखा फैसला लिया। दूल्हे को ले जाने के लिए कोई महंगी एयरकंडीशनर कार नहीं बल्कि बुलडोजर को चुना। परिवार के लोगों ने समझाया भी कि इससे वह हंसी का पात्र बन जाएगा लेकिन, कृष्णा अपनी जिद पर अड़े रहे। मंगलवार शाम बुलडोजर पर बैठकर दूल्हा निकला और परछावन की रस्म पूरी की गई। इस बारात की चर्चा खूब हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें