फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खो-खो, लंबी-ऊंची कूद और शॉटपुट में रहा गोरखपुर की टीम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चरगांवा आईटीआई में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की तीन दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में खो-खो, लंबी-ऊंची कूद, शॉटपुट, कबड्डी आदि में गोरखपुर की टीम का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर के आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में गोरखपुर की पुरुष एवं महिला टीम विजेता रही। रस्साकसी में भी गोरखपुर की पुरुष एवं महिला टीम विजेता रहे। बैडमिंटन महिला वर्ग में सोनम और श्रेया ने डबल्स में गोरखपुर की तरफ से बाजी मारी। बैडमिंटन डबल्स पुरुष वर्ग में देवरिया की टीम विजेता रही। बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में गोरखपुर की सोनम और श्रेया ने फाइनल जीता।
विज्ञापन

दौड़ में गोरखपुर के आयुष मौर्य एवं कनक गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में गोरखपुर की महिला एवं पुरुष दोनों टीमों ने बाजी मारी। लांग जंप, हाई जंप एवं शॉटपुट में पुरुष एवं महिला वर्ग में गोरखपुर की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र पाल सिंह ने गोरखपुर मंडल के संयुक्त निदेशक एसएन राम एवं नोडल प्रधानाचार्य गोरखपुर संतोष कुमार श्रीवास्तव के साथ विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजीत कुमार सिंह प्रधानाचार्य रेलवे कॉलोनी, यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य, आलोक मौर्य दुर्गेश सिंह महाराजगंज, शालिनी केसरी, केके राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें