-बुधवार को 10 से ज्यादा ट्रेनें देर से आईं, ठंड में यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कोहरे के बुधवार को भी ट्रेनें देरी से पहुंची। दिल्ली के रास्ते आने वाली छह से ज्यादा व बिहार से आने वाली पांच ट्रेनें रेलवे स्टेशन देरी से पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे और वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से गोरखपुर के रास्ते ललितग्राम जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस अपने समय से लगभग चार घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे की देरी से, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे 36 मिनट देरी से, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटे 42 मिनट, 14011 राधीकापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे 38 मिनट, 19037 अवध एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे लेट रहीं, वहीं 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस 12 घंटे, 02564 नई दिल्ली बरौनी स्पेशल 11 घंटे 51 मिनट की देरी से, 15706 चंपारण हमसफर 11 घंटे 37 मिनट, 19038 लगभग तीन घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली 17 घंटे छह मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही कई और ट्रेनों देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
-