फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधूरे प्लेटफाॅर्म पर खड़ी कर दी मालगाड़ी, व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नकहा स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफाॅर्म पर बृहस्पतिवार को सीमेंट लदी मालगाड़ी खड़ा कर देने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा भी किया। हंगामा करने के साथ ही मालगाड़ी में लदे सीमेंट को बिना नीचे उतारे ही वापस चले गए। व्यापारियों के वापस चले जाने से मालगाड़ी घंटों तक वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन




व्यापारी टुन्नू सिंह का कहना है कि प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर अभी न तो पानी की सुविधा है और न ही शौचालय बना है। नाली का निर्माण भी अधूरा है। आरोप लगाया कि रेल प्रशासन की मनमानी की वजह से बिना पूरी तरह से तैयार प्लेटफाॅर्म- 9 मालगाड़ी संचलन के लिए खोल दिया गया। नौ नंबर तक जाने के लिए अभी रास्ता भी अधूरा है। ऐसे में वाहन भी यहां तक आसानी से नहीं पहुंच सकेगा।

प्लेटफाॅर्म-9 खोले जाने के पहले रेल प्रशासन को अवगत कराया गया था कि जब तक प्लेटफाॅर्म पूरी तरह से तैयार न हो जाए तब तक मालगाड़ी यहां न लाई जाए। बावजूद इसके मालगाड़ी खड़ी करा दी गई। व्यापारियों का कहना है कि अगर मालगाड़ी वहां से नही हटाई गई तो सभी हड़ताल करेंगे, कोई भी माल नहीं उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें