फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 34 घंटे लेट रही गोमतीनगर- बंगलूरू पूजा स्पेशल, गोरखधाम में भीढ़ बढ़ी

विज्ञापन
गोरखधाम ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर लगी यात्रियों
विज्ञापन
- बाहर से आने वाली कई ट्रेनें देर से आईं, ठंड में यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। ठंड में कोहरे की वजह से ट्रेनों का शेड्यल बिगड़ गया है। ज्यादातर ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को बंगलूरू से गोरखपुर के रास्ते जाने वाली गोमतीनगर पूजा स्पेशल अपने समय से 34 घंटे की देरी से चल रही थी। इस ट्रेन से जाने वाले यात्री परेशान हो गए। इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस भी देर से आईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गोरखपुर आने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटा 58 मिनट, शहीद एक्सप्रेस एक घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, अंत्योदय एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस की जरनल बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। देर से चलने वाली ट्रेनों से लखनऊ तक जाने वाले यात्री गोरखधाम में चढ़ने आ गए। इससे भीड़ और बढ़ गई। कुछ इसी तरह का हाल कुशीनगर एक्सप्रेस का भी रहा। देर से चल रही ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर भीड़ लगी रही। ठंड में ट्रेन के इंतजार में परिवार साथ आए लोग परेशान इस दाैरान परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें