फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोरूम में काम करने वाली युवती चार दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के एक शोरूम में काम करने वाली युवती पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद युवती की मां ने वाराणसी निवासी शोरूम मालिक और उसके भाई पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की प्राथमिकी कैंट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से वाराणसी निवासी चंचल प्रजापति के शोरूम में काम कर रही थी। काम के दौरान चंचल उससे बार-बार फोन पर बात करता था। यह व्यवहार परिवार को संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने बेटी को शोरूम की नौकरी से हटा दिया। शिकायत के अनुसार, चार दिन पहले युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार को चंचल प्रजापति पर शक गहरा हुआ। महिला ने आरोप लगाया है कि चंचल प्रजापति ने अपने भाई के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। तहरीर के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने अपहरण समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर युवती व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें