फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले माह होगा पहले पिंक कॉमन फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश की पहली पिंक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का शिलान्यास इस महीने 28 फरवरी को प्रस्तावित है। जैनपुर में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेंटर पूरी तरह महिलाओं की ओर से संचालित होगा।
विज्ञापन

शुरुआत में सेंटर में ओडीओपी के तहत गोरखपुर के चयनित टेराकोटा उत्पादों की पैकिंग की जाएगी। बाद में प्रदेश के अन्य 74 जिलों के ओडीओपी उत्पादों की पैकिंग भी यहां की जाएगी। सीएफसी का संचालन सिद्धि विनायक वुमेन स्ट्रेंथ सोसाइटी की अध्यक्ष संगीता पांडेय और उनकी टीम करेंगी। परियोजना की कुल लागत में 90 प्रतिशत अंशदान प्रदेश सरकार करेगी, जबकि 10 प्रतिशत अंशदान सोसाइटी की ओर से किया जाएगा। संगीता पांडेय ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। पहले चरण में 100 से अधिक महिलाओं को सेंटर से जोड़ा जाएगा और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें