फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Fog: दिल्ली से दो घंटे और मुंबई से एक घंटे देर से आई फ्लाइट, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

Wed, 03 Jan 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों के लिए हर दिन करीब 15 फ्लाइट हैं। इनमें से दिल्ली-लखनऊ होकर आने वाली उड़ानें कोहरे के चलते प्रभावित हो गई हैं। मंगलवार को दिल्ली से दोपहर व शाम को आने वाली स्पाइसजेट व इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे लेट थी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में छाए कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मंगलवार को भी दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइटें दो घंटे की देरी से आईं। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली शाम की फ्लाइट भी देर से गई। इसके अलावा मुंबई से आई फ्लाइट भी करीब एक घंटे लेट आई। हैदराबाद की फ्लाइट आधे घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन

गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों के लिए हर दिन करीब 15 फ्लाइट हैं। इनमें से दिल्ली-लखनऊ होकर आने वाली उड़ानें कोहरे के चलते प्रभावित हो गई हैं। मंगलवार को दिल्ली से दोपहर व शाम को आने वाली स्पाइसजेट व इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे लेट थी।

वहीं मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी एक घंटे की देरी से आई। इसके अलावा हैदराबाद से दोपहर में आने वाली फ्लाइट आधे घंटे की देरी से आई। दिल्ली जाने वाली शाम की फ्लाइट भी करीब एक घंटे की देरी से गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें