फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: दिल्ली से तीन, मुंबई से एक घंटे देर से आई फ्लाइट, कोहरा बना वजह

Mon, 01 Jan 2024 11:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई प्रमुख जगहों के लिए हवाई सेवा संचालित है। करीब एक सप्ताह से कोहरे के चलते इनमें से हर दिन कोई न कोई फ्लाइट लेट हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते सोमवार को भी दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके अलावा मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी एक घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्रियों के रिश्तेदारों को काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। दिल्ली वाली फ्लाइट देर से ही वापस दिल्ली गई।

 

गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई प्रमुख जगहों के लिए हवाई सेवा संचालित है। करीब एक सप्ताह से कोहरे के चलते इनमें से हर दिन कोई न कोई फ्लाइट लेट हो रही है। सोमवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट तीन घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके बाद करीब एक घंटे की देरी से यह वापस दिल्ली गई।

 

इसी प्रकार मुंबई से शाम पांच बजे आने वाली फ्लाइट भी लगभग एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। बता दें कि कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली फ्लाइट हर दिन लेट हो रही है। गोरखपुर में सोमवार को मौसम साफ होने पर यहां से जाने वाली सुबह की फ्लाइट समय से गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें