- सिविल लाइंस स्थित निजी लॉन में श्याम अमृत महोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन
- देर शाम तक भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्याम अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित निजी लॉन में हरि आधार संस्था की ओर से किया गया। इस दौरान भजनों में श्रद्धालु झूम उठे। इसमें उत्सव की आई है श्याम देखो रे देखो...आदि भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
हरी आधार संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्याम नाम के संकीर्तन से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा रानी के भावपूर्ण एवं मनोहारी नृत्य रहे, जिन्हें प्रीति जालान, श्वेता बठवाल, ऋषिका अग्रवाल एवं स्वीटी अग्रवाल ने सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इनके माध्यम से श्याम और राधा रानी के दिव्य प्रेम एवं लीला का चित्रण हुआ। इसके साथ ही रंग बरसे लुटे लुटाए बाबा श्याम देखो रे देखो रंग बरसे...मुकुट सिर मोर का...नैना दो नैना घनश्याम के कटीले हैं...मोर मुकुट तेरे हाथों में बांसुरिया...भजन गाए गए, जिसमें श्रद्धालु नाचने लगे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल सराफ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंजू अग्रवाल ने संचालन किया। अंत में सामूहिक आरती, महाप्रसाद वितरण और श्याम जयकारों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर रेशमा खेमका आदि की मौजूदगी रही।