फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध वाहन स्टैंड चलाकर रंगदारी मांगने वाला धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पैडलेगंज से विनय करता है अवैध संचालन, जेल भेजा गया
विज्ञापन

- चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया जबरिया वसूली व धमकी देने का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अवैध वाहन स्टैंड संचालित कर रंगदारी वसूलने के एक और आरोपी विनय सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर पैडलेगंज चौकी प्रभारी ने केस दर्ज कराया है। मुकदमे में विनय सिंह के अलावा चार अन्य आरोपी बनाए गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता ने तहरीर में लिखा है कि अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि मोहद्दीपुर निवासी विनय सिंह अपने साथी जयबीर सिंह, राजू सिंह व भोलू सिंह के साथ पैडलेगंज में अवैध स्टैंड संचालित करता है। यह लोग बस चालकों व मालिक से मारपीट कर नंबर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। विनय का संगठित गिरोह है, जो इस धंधे में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने विनय सिंह व उसके साथियों के विरुद्ध शुक्रवार रात में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को आरोपी विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें