फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: म्यूनिसिपल बाॅन्ड के लिए हो रही नगर निगम के साख की जांच, सेबी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Fri, 10 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की आधारभूत संरचना को बेहतर करने के लिए नगर निगम को म्यूनिसिपल बाॅन्ड के माध्यम से पूंजी जुटाना आसान हो जाएगा। निगम की वित्तीय साख का आकलन करने के लिए विशेषज्ञ टीम ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम की ओर से 80 करोड़ के म्यूनिसिपल बाॅन्ड जारी करने की तैयारी के तहत लीगल सेल व मर्चेंट बैंकर से आई दो सदस्यीय टीम नगर निगम के आय-व्यय, राजस्व स्रोत, विकास परियोजनाओं और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ा विस्तृत लेखा-जोखा जुटा रही है। तैयार की जा रही रिपोर्ट भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिपार को टीम ने नगर निगम की आय बढ़ाने के प्रयासों, कर संग्रह, बजट प्रबंधन, चल रही और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के साथ वित्तीय अनुशासन का भी मूल्यांकन किया व इसका पूरा डेटा लेकर रिपोर्ट तैयार करने में व वित्त व लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह से जानकारियां ली। इसके आधार पर निगम की साख और बाॅन्ड जारी करने की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी टीम नगर निगम पहुंचेगी और अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं, उपलब्धियों तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी जुटाएगी। इसके बाद सभी तथ्यों को समाहित करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद इस रिपोर्ट को सेबी को सौंपी जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह दूसरी टीम भी नगर निगम पहुंचेगी जो इस टीम के कार्यों के आगे की रिपोर्ट तैयार करेगी।
आकलन में बड़ी परियोजनाओं को किया गया है शामिल
टीम की ओर से बाॅन्ड को लेकर नगर निगम की हैसियत के आकलन में एकला बांध पर बनी सड़क, इको पार्क, गोलघर मल्टी स्टोरी पार्किंग, बंधू सिंह व्यावसायिक परिसर व पार्किंग, सीएम ग्रिड की सड़कें और प्रस्तावित व्यावसायिक परिसर शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले साल नगर निगम की आय थी 80 करोड़
लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल 2025-26 के वित्तीय वर्ष में नगर निगम की आय लगभग 80 करोड़ के आसपास थी। इस साल के वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक लगभग 22 करोड़ 16 लाख का कलेक्शन हुआ है। इसमें मिलने वाले अनुदान की राशि शामिल नहीं है। इस बार के बजट में आय व अनुदान दोनों मिलाकर लगभग 1,323.94 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
यदि प्रक्रिया सफल रही तो म्यूनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से शहर की बड़ी आधारभूत विकास परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाने का रास्ता आसान होगा।

-नागेंद्र सिंह, वित्त व लेखाधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें