फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई चरगांवा का शानदार प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में हुआ आयोजन, खो खो और बैडमिंटन में मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन




गोरखपुर। आईटीआई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 20 से 22 फरवरी तक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के आईटीआई संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजकीय आईटीआई चरगांवा की महिला एवं पुरुष खो खो टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बैडमिंटन महिला सिंगल में सोनम चौधरी और डबल्स में सोनम चौधरी और श्रेया वर्मा ने भी प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। शॉटपुट महिला वर्ग में नेहा गुप्ता और पुरुष वर्ग में अनूप प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग व हाई जंप में कनक गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला रेस प्रतियोगिता में कनक गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य यशवंत सिंह तथा कोच शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें