फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परमात्मा में समाहित है समस्त संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बैंक रोड स्थित निजी होटल में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को व्यास पीठ सुरक्षा आचार्य ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि समस्त संसार परमात्मा में समाहित है। ईश्वर से अलग कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जो भी मांगते हैं, वह हमें भागवत कथामृत से प्राप्त हो जाता है। लोग अक्सर कहते रहते हैं कि उसे इतना मिला हमें क्या मिला। अरे जब आप कुछ करोगे तभी तो आपको मिलेगा। बिना करे कुछ प्राप्त नहीं होता है। बनी हुई रोटी को खाने के लिए भी हाथ चलाना पड़ता है। यह भागवत आपको सब कुछ दे सकती है लेकिन उसके लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी। भागवत श्रवण करनी पड़ेगी, उसके नियमों का पालन और सद्मार्ग पर चलना पड़ेगा। इस दौरान राजेश द्विवेदी, प्रहलाद दास गुप्ता, रेखा गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, नारायण, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें