फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवर्ष की संपूर्ण भूमि तीर्थ : आचार्य बलराम दास

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णु मंदिर में मानस उत्थान समिति की ओर से भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

गोरखपुर। भारतवर्ष की संपूर्ण भूमि तीर्थ क्षेत्र है। जन्म जन्मांतर का पुण्य उदय होने पर यहां जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उसमें भी अयोध्या धाम व मथुरा वृंदावन धाम का तो कण-कण तीर्थ है। ये बातें विष्णु मंदिर मेडिकल कॉलेज रोड पर आयोजित 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन अयोध्या से पधारे कथा व्यास आचार्य बलराम दास ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कहीं।
कथा का शुभारंभ पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के सभापति संतराज यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र की ओर से पूजन-आरती के साथ हुआ। काशी से आए मुख्य यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्र के नेतृत्व 21 कुंडीय यज्ञ प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक चला। मुख्य यजमान सुधीर सिंह व उनकी धर्मपत्नी सुधा सिंह, पवन मिश्र सहित 56 दंपत्तियों ने यज्ञ में आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीता हरण प्रसंग का मंचन
विष्णु मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया इस दौरान सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। समिति के प्रबंधक दयानंद शर्मा, रंजन श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, विशाल चौराशिया, मीरा दुबे, मीनाक्षी सिंह, मंजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें