फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एस्मा लागू किए जाने का कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश सरकार की ओर से एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) लगाए जाने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक शनिवार को परिषद के तुर्कमानपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने प्रदेश सरकार से तत्काल एस्मा कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। बैठक में अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्र, सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार, इजहार अली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें