फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला बोली साहब! मेरे बेटे को खोज दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी पुलिस से मदद न मिलने पर पहुंची थीं पुलिस ऑफिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खजनी थाने पर सुनवाई न होने पर पुलिस ऑफिस आईं 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पुलिस मददगार बनी। महिला ने पुलिस से कहा, साहब! लापता बेटे को खोज दीजिए। पुलिस ने मदद का भरोसा दिया और वहां मौजूद सिपाही ने 50 रुपया दिए तो दरोगा ने बाहर ले जाकर बिस्किट खिलाया, चाय पिलाई। फिर रुपये देकर ऑटो में बैठाकर घर भी भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, खजनी थाने क्षेत्र के नंदापार की रहने वालीं बरफी देवी पत्नी छांगुर शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंची थीं। बताया कि पति ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एक बेटा सुदर्शन है, जो उनकी देखभाल करने लगा तो बेटी व अन्य बेटों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। फिर वह थाने जाने की बात कहते हुए निकला और लापता हो गया। तब से वह भीख मांगकर अपना जीवन चला रही हैं। बेटे का भी कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो वह एसएसपी से मिलने पुलिस ऑफिस आ गईं। ठीक से चल पाने में असमर्थ बरफी की मुलाकात यही पर दरोगा सुनीलकांत शुक्ला से हो गई। उनका दर्द सुनने के बाद सभी मदद के लिए आगे बढ़ आए और फिर खजनी पुलिस से बात कर मदद का भरोसा देकर महिला को भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें