फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्या कर वहीं खड़े रहे आरोपी, पुलिस को भी चाकू दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- इस घटना का वीडियो हो रहा वायरल- बकाया 50 लाख रुपये नहीं देने पर हुई हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर में प्रापर्टी डीलर अजीम की हत्या के बाद कब्रिस्तान वाली सड़क पर जगह-जगह खून के छींटे बिखर गए। दोनों आरोपियों गुड्डू और तारिक का दुस्साहस देखकर थोड़े समय के लिए आस-पास के लोग भी सहम गए थे। बताया जा रहा है कि अजीम की जब तक मौत नहीं हो गई, आरोपी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते रहे। यही नहीं प्रापर्टी डीलर जब खून से लथपथ हालत में अचेत होकर सड़क पर गिर गया। तब भी आरोपी भागे नहीं, वहीं खड़े रहे।

शाम छह बजे घटना की सूचना पर एक बाइक से दो पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे। तब आरोपी हाथ में लिया चाकू लहराने लगे, जिसे देखकर पुलिस ने भी अपनी बाइक घुमा ली। थोड़ी देर बाद जब और पुलिस फोर्स आई, तब आरोपियों ने खुद ही हाथ में लिया चाकू फेक दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई है। जो घटना के बाद से ही वायरल होने लगी।
विज्ञापन

50 लाख रुपये के लिए की गई हत्या
तुर्कमानपुर के रहने वाले होटल संचालक का मोहल्ले के आरिफ व उनके भाई शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी से 50 लाख रुपये लेनदेन को लेकर चार वर्ष से विवाद चल रहा था। आरोप है कि भूमि दिलाने के नाम पर उन्होंने रुपये लिए थे। होटल संचालक के साथ काम करने वाले तुर्कमानपुर के अजीम ने मध्यस्था की थी। भूमि न मिलने पर आरिफ व उसके भाई शमशेर से नौशाद का मनमुटाव हो गया। कुछ दिन पहले आरिफ की मृत्यु हो गई। जिसके बाद रुपये वापस करने की बात को लेकर आए दिन तकरार होने लगा। 10 दिन पहले आरिफ के बेटे तारिक चाचा शमशेर के साथ ही परिवार के लोग नौशाद के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
रुपये न मिलने पर हत्या करने की धमकी देने लगे। नौशाद के घर मौजूद मोहम्मद अजीम ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शनिवार की शाम चार बजे रुपये के लिए आरोपियों ने नौशाद के पास फोन किया तो बातचीत करने के लिए उसने मोहम्मद अजीम को भेज दिया। स्कूटी लेकर वह बातचीत करने लिए नार्मल स्टैंड की ओर निकला तो कब्रिस्तान के पास शमशेर व उसके भतीजे तारिक ने घेर लिया। कहासुनी होने के बाद दोनों ने चाकू से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी का 40 लाख और मो. तारीख का 10 लाख रुपये बाकी थे।
विज्ञापन


अजीम की हैं दो बेटियां
तुर्कमानपुर में रहने वाले अजीम की हर कोई खूब तारिफ कर रहा था, मौत की सूचना से लोग हैरान थे। मृतक अजीम की पत्नी फरहीन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज किया गया है। अजीम की दो बेटियां हैं। वह अजीम चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। उसके भाई नदीम, फहीम और फजील इस घटना से बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें