फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, कल से केंद्रों पर भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आगामी प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 से 21 जनवरी तक होंगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र संबंधित केंद्रों पर भेजे जाएंगे। प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, समय पर वितरण और परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रश्नप्रत्रों का वितरण दो जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। प्री-बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी तैयारी का आकलन करना है। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और बोर्ड परीक्षा से पहले सुधार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें