फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीज ट्रक को थाने से लेकर भागा चालक, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरटीओ ने सीज कर थाने में खड़ा कराया था ट्रक, चालक कर रहा था देखरेख
विज्ञापन


गुलरिहा। सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराए गए सरिया लदे ट्रक को चालक बिना चाबी के स्टार्ट कर रविवार को भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। मंगलवार को गोरखनाथ क्षेत्र के एक व्यापारी के यहां से सरिया लदे ट्रक को जब्त कर लिया। केस दर्ज चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

गुलरिहा थाने के हेड मुहर्रिर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल को आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने सरिया लदे ट्रक का चालान किया था। उन्होंने वाहन को सीज करते हुए थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। आरटीओ ने वाहन चालक को हिदायत दी कि वह स्वयं अपने वाहन पर लदे सामान की देखभाल करेगा। इसी बीच चालक चुपके बिना चाबी के ट्रक को स्टार्ट कर लिया और भाग निकला। यह देख पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद ली तो सरिया लदा ट्रक गोरखनाथ के एक व्यापारी के यहां खड़ा मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस चालक बाराबंकी के मोहम्मदपुर थाना के रामनगर निवासी तूफानी उर्फ भवानी प्रसाद से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें