फोटो
गोरखपुर। बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर खड़ी होने के बावजूद यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल, ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर आने के बाद ही सभी दरवाजे खोले जाते हैं। इसे खोलने की जिम्मेदारी कैरेज स्टाॅफ की होती है लेकिन शनिवार को जब ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर पहुंची तो 10 मिनट बाद तक दरवाजा ही नहीं खोला गया। इससे यात्री परेशान हो गए। आरपीएफ के जवानों ने सूचना देकर कैरेज स्टाॅफ को बुलावाया और फिर दरवाजा खुला। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को लाइन में लगवाकर ट्रेन में बैठाया। संवाद