- डीएम की जांच कमेटी में जीडीए वीसी, एडीएम सिटी और एसपी सिटी शामिल
गोरखपुर। रामगढ़ताल में हुई घटना की जांच तीन सदस्यीय समिति ने शुरू कर दी है। पहले दिन जीडीए दफ्तर में बोट संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई और बिंदुवार रूपेरखा तैयार की गई। बुधवार को टीम मौके पर जाकर बोट संचालक, पुलिसकर्मियों और नागरिकों के बयान दर्ज करेगी। तीन दिनों में रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
डीएम ने घटना के बाद रविवार की देर रात तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसमें जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील को शामिल किया गया है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जांच समिति हादसे की विस्तृत जांच करेगी और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न होने पाए इसे लेकर सुझाव सहित अपनी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करेगी। जांच टीम के सदस्य एडीएम सिटी ने बताया कि बुधवार को मौके पर जाकर देखा जाएगा। सुरक्षा संबंधित बिंदुओंं की समीक्षा की जाएगी।