फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बास्केटबॉल में सेंट जोसेफ और सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग की वाॅलीबाल, बास्केटबाॅल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल के जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ स्कूल, खोराबार ने सैयद मोदी स्टेडियम को रोमांचक मुकाबले में 34-33 अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सैयद मोदी स्टेडियम ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 70-63 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वॉलीबाल के जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमपी इंटर कॉलेज ने लाॅज निपाल क्लब को 25-18, 25-18, 25-14 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में लाॅज निपाल क्लब ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 25-16, 25-13, 25-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव बीएन मिश्र, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, सहायक प्रशिक्षक विवेक श्रीवास्तव, स्कंद राय, वीपी दूबे, डीके वर्मा, आरसी सिंह, एके देव, अजीत आरए, अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें