फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजाक को समझा विवाद, मारपीट में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। झंगहा इलाके के राजधानी गांव के सोनबरसा टोला में बृहस्पतिवार को मजाक को विवाद समझ बीचबचाव में गए बुजुर्ग की मारपीट में मौत हो गई। घटना के बाद बुजुर्ग के परिवार के लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी गांव के सोनबरसा टोला निवासी लक्ष्मण बृहस्पतिवार को अपनी भाभी से मजाक कर रहा था। कुछ दूरी पर मौजूद बुजुर्ग सत्यदेव (65) को लगा कि विवाद हो रहा है। झगड़ा समझकर वह बीचबचाव करने मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान बुजुर्ग के परिवार के लोगों को लगा कि उनसे विवाद हो रहा है। वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच मारपीट होने लगी। बीचबचाव कर रहे सत्यदेव धक्का-मुक्की में नीचे गिर गए और सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को शांत कराया। घटना की सूचना एसपी नार्थ भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी जितेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें