पनियरा थाने का निरिक्षण करते डीआईजी गोरखपुर।स्रोत पुलिस विभाग
पनियरा। डीआईजी एस. चनप्पा ने रविवार को पनियरा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल में नियुक्त कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्य की समीक्षा किया। जो कमियां मिलीं उसे ठीक करने का निर्देश दिया।
उन्होंने साथ ही उक्त कर्मचारियों की ट्रेनिंग के बारे जानकारी ली। साथ ही थाने के जो वांटेड व वांछित अभियुक्त और अन्य अपराधों में संलिप्त रहे उनकी वांटेड लिस्ट निकाल कार्रवाई करने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए।
उन्होंने नरकटहां में बीते दिनों हुए विवाद को पर कहा कि उसमें भी जो लोग शामिल हैं उन्हें चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए। इसमें अभी तक दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
उन्होंने इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चला कर सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी नार्थ गोरखपुर जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।