फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल बसों का ब्योरा देना होगा अनिवार्य, प्रबंधकों ने मांगा 15 दिन का समय

Mon, 20 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्रों की सुरक्षा को लेकर स्कूल वाहनों की जानकारी जुटाने में विभाग सक्रिय
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर में संचालित प्राइवेट स्कूलों से शिक्षा विभाग ने उनकी ओर से संचालित वाहनों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। इसके लिए प्रबंधकों ने 15 दिन का समय मांगा है। इस निर्देश के तहत सभी स्कूलों को अपनी बसों और अन्य वाहनों से संबंधित जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

शहर में पांच हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल होने के कारण यह प्रक्रिया व्यापक स्तर पर चल रही है। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरव गोस्वामी भारती ने बताया कि सभी विद्यालयों को आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज एकत्र करने में समय लग रहा है, इसलिए विभाग से कम से कम 15 दिन का समय देने की मांग की गई है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से वाहन संबंधी जानकारी जमा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें