गोरखपुर। होली में घर आने वाले यात्रियों की भीड़ अब बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पद दिल्ली से बरौनी जा रही ट्रेन में चढ़ने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी। पांच मिनट में ही सभी कोच फुल गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को मोर्चा संभालना पड़ा। बहुत सारे लोग कोच के शौचालय के पास और गैलरी में खड़े होकर रवाना हुए।
बृहस्पतिवार को प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दिल्ली -बरौनी जाने वाली स्पेशल ट्रेन करीब सवा तीन घंटे की देरी से आई। ट्रेन जैसे ही रुकी, कोच में चढ़ने के लिए पहले से इंतजार कर लोग चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। कोच के सामने भीड़ लग गई तो जीआरपी और आरपीएफ ने उन्हें रोका और एक-एक करके चढ़ने दिया। कुछ यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। वे बाद आई ट्रेन से रवाना हुए।