गोरखपुर। एम्स प्रबंधन ने छात्रों की शिकायतों को देखते हुए मेस के लिए नई व्यवस्था बनाई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब मेस में एमबीबीएस छात्र अपनी मर्जी का भोजन बनवा सकेंगे। इसके अलावा मेस के मेन्यू के हिसाब से अलग से भी भोजन बनेगा। इस मेन्यू के भोजन को छात्र के अलावा मरीजों के तीमारदार भी खा सकेंगे।
हाल के समय में एम्स की कैंटीन में कभी कीड़े मिलने तो कभी गंदगी या अव्यवस्था की शिकायतें आती रहती हैं। लगातार शिकायतों को देखते हुए पहले भी ऐसी व्यवस्था शुरू करने का प्रयास किया गया था लेकिन प्रभावी नहीं हो सका था। जनवरी महीने से लेकर हाल में फिर ऐसी ही शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद प्रबंधन ने फैसला किया है कि अब छात्र-छात्राओं की मर्जी के साथ उनका फीडबैक भी लिया जाएगा। एम्स कैंटीन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कैंटीन संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी।
कार्यकारी निदशक डॉ. विभा दत्ता ने आश्वासन दिया है कि अब छात्रों के अनुसार मेन्यू तय किया जाएगा। साथ ही अब अन्य लोगों के लिए दूसरी व्यवस्था बनाई जाएगी।