फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर मौत: खुले जर्जर नाले में गिरने से बिहार के युवक की मौत, किनारे से गुजरते वक्त फिसला

Wed, 10 Jun 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

हादसा उस समय हुआ जब वह नाले के किनारे से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी नारे में गिरने से बुजूर्ग की मौत हुई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे फातिमा बाईपास स्थित बांसमंडी के पास खुले और जर्जर नाले में गिरने से बिहार के 40 वर्षीय तेतर दास की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह नाले के किनारे से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक फिसलकर गहरे खुले नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन कोई भी उतरकर उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से रस्सी के सहारे दो व्यक्तियों को नाले में उतारकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी तेतर दास के रूप में हुई है। वह दो वर्षों से बांसमंडी क्षेत्र में रहकर कबाड़ खरीदने-बेचने का काम कर रहा था और एक पेट्रोल पंप संचालक के पास भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। नाले की स्थिति को लेकर संबंधित विभाग को भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें