फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शक्ति नगर काॅलोनी की पुलिया तोड़ी, वैकल्पिक रास्ते के लिए लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शक्ति नगर कॉलोनी में गोड़धोइया नाला पर बनी पुरानी पुलिया को सोमवार को तोड़ दी गई। उसके स्थान पर अब नई पुलिया बनाई जाएगी। कार्यदाई संस्था की ओर से स्लोगन के माध्यम से डायवर्जन की जानकारी दी कई है। इसके लिए दोनों कॉलोनियों के लोगों और हजारों राहगीरों को डेढ़ महीने तक तीन से चार किलोमीटर घूम कर आना-जाना होगा। इस कारण निकट में वैकल्पिक रास्ते के लिए लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शक्तिनगर कॉलोनी से 300 मीटर दूर राजनगर कॉलोनी में 15 वर्ष पहले कॉलोनाइजर की ओर से बनाई गई गोड़धोइया नाले पर पुलिया को भी छह महीने पहले कार्यदाई संस्था ने तोड़ दिया था। उसे अभी बनाया नहीं गया है और शक्तिनगर कॉलोनी की भी पुलिया तोड़ दी गई है। शक्ति नगर के सागर कुमार का कहना हैं कि राजनगर कॉलोनी की पुलिया समय से बना दिया गया होता तो लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होती। सभी राजनगर से प्रीत विहार कॉलोनी होते हुए फातिमा बाईपास पर पहुंच जाते, और उसी रास्ते से शक्ति नगर कॉलोनी और शाहपुर थाना तिराहा भी चले जाते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें