फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिवराज चौहान बोले- सपा राज में यूपी में भय था, आज देश के विकास का इंजन बना प्रदेश

Thu, 26 Mar 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोरक्षनगरी की भूमि ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेणी संगम है, जहां भगवान बुद्ध की शांति, संत कबीर की क्रांति और गुरु गोरखनाथ की शक्ति का वास है। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश पासवान का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का उदाहरण था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सपा के कार्यकाल में यूपी में भय, भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन आज यह प्रदेश देश के विकास का इंजन है। कांग्रेस और सपा के नेता निराश और हताश हैं इसलिए वे राष्ट्रहित वाले मुद्दों पर भी विरोध कर रहे हैं और प्रधानमंत्री को घेरने में जुटे हैं। वे लोग आपदा में अवसर तलाशते हैं जिसे जनता बेहतर तरीके से जानती है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान के पिता और पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिन में ही सपने देख रहे हैं और कानून व्यवस्था पर टिप्पणी कर रहे हैं, शायद उन्हें अपना जमाना याद आ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोरक्षनगरी की भूमि ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेणी संगम है, जहां भगवान बुद्ध की शांति, संत कबीर की क्रांति और गुरु गोरखनाथ की शक्ति का वास है। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश पासवान का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का उदाहरण था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि पिता ने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

इस दौरान स्व. ओम प्रकाश पासवान के जीवन पर आधारित पुस्तक और ग्राम्य विकास विभाग की पुस्तिका का विमोचन केंद्रीय मंत्री ने किया। उन्होंने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और किट वितरित किया और एक दिवसीय किसान मेला और एवं प्रदर्शनी में लगे स्टाॅल को देखा। शाम को केंद्रीय मंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान सदर सांसद रवि किशन शुक्ल, विजय दुबे, अरुण सागर, अशोक कुमार, विधायक फतेह बहादुर सिंह, सरवन निषाद, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, डाॅ. विमलेश पासवान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें