फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल कार्यालयों व मालगोदामों की सुधरेगी दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्सल कार्यालयों व माल गोदामों की सुधरेगी दशा
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे ने अपने पार्सल कार्यालयों और माल गोदामों का कायाकल्प पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड से करने की योजना बनाई है। गोरखपुर सहित नौ पार्सल कार्यालय और नौ माल गोदामों को चिह्नित किया गया है। यहां पुराने भवनों की मरम्मत तो होगी ही, जरूरत के हिसाब से नए भवन भी बनाए जाएंगे। निजी फर्मों से 10 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे की योजना के मुताबिक पार्सल कार्यालय को नया लुक दिया जाएगा ताकि व्यापारी बेहतर अनुभव महसूस करें। इसके लिए कमरों को सुसज्जित किया जाएगा।
इसके अलावा भंडारण, टैगिंग, पैकेजिंग आदि के लिए भी भवन को विकसित किया जाएगा। वहीं माल गोदामों के अप्रोच मार्ग, गुड्स प्लेटफॉर्म, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। सभी कार्य रेलवे की निगरानी में किए जाएंगे। पीपीपी मोड के तहत निजी फर्मों, एजेंसियों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। अनुबंध करने वाली फर्मों, एजेंसियों को रेलवे की ओर से प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
चिह्नित किए गए पार्सल कार्यालय
गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, लखनऊ जंक्शन, गोंडा, खलीलाबाद, सीतापुर, लखीमपुर, ऐशबाग।
चिह्नित माल गोदाम
नौतनवां, बस्ती, बलरामपुर, नकहा जंगल, खलीलाबाद, सुुुभागपुर, कटरा, गोला गोकरननाथ, थामसनगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें