फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम : कंपा रही ठंड, घरों-दफ्तरों में भी ठिठुर रहे लोग

विज्ञापन
मंगलवार को सुबह पड़ा घना कोहरा के ​​ कारण गाड़ी की लाइट जलाकर चलाना पड़ा ।अमर उजाला
विज्ञापन
- बादल घिरने और हवा के कारण तापमान में बड़ी गिरावट
विज्ञापन


- एक हफ्ते में दूसरी बार पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

- अधिकतम तापमान भी लुढ़का, 11.6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम ने मंगलवार को फिर करवट ली। इस सीजन की दूसरी सबसे बड़ी सर्दी मंगलवार सुबह रही। दिनभर धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान लुढ़क गया। हवा के कारण घरों-दफ्तरों में लोग ठिठुरे रहे।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। इस सत्र में दूसरी बार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे आया है। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8.5 डिग्री कम रहा। भयंकर ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि आठ जनवरी तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया गया है। शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार जनवरी में भी अधिक ठंड का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें