फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्दी का सितम... 13 वर्षों में सबसे सर्द रही पांच दिसंबर की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिसंबर में सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। यानी बृहस्पतिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंड रात रही। न्यूनतम तापमान ने 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले पांच दिसंबर 2012 को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। इस सत्र में पहली बार न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इससे पहले इस सत्र में चार बार न्यूनतम तापमान नौ से अधिक लेकिन 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। इसमें दिसंबर में तीन बार ऐसा हुआ था। अब तापमान नौ डिग्री से भी नीचे चले जाने के कारण दिसंबर-जनवरी में पड़ने वाली ठंड को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री भले ही ठीक-ठाक लगे लेकिन स्थिति यह है कि धूप में खड़े रहने पर ही इसका आभास हो पा रहा है। मकान के अंदर या पेड़ों की छांव में दोपहर में भी ठंड लग रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का आलम यह है कि दिन में सूर्य की तपिश भी अब फीकी लगने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि इस हफ्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा पड़ सकता है।


15 वर्षों में चार बार न्यूनतम तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे
वर्ष 2011 से अब तक सिर्फ चार अवसर ही ऐसे आए हैं, जब पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया। इससे पहले पांच दिसंबर 2019 को 9.8, पांच दिसंबर 2017 को 9.6, पांच दिसंबर 2012 को 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें