नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक निकलने वाली यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने की अपील की है।
विभाजन विभीषिका दिवस (14 अगस्त) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक निकलने वाली यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करेंगे।
प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने की अपील की है।
इसी क्रम में नौ अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक तिथि पर लखनऊ से प्रदेशव्यापी तिरंगा यात्राओं की शुरुआत होगी जबकि 10 अगस्त को गोरखपुर में मुख्यमंत्री स्वयं यात्रा में शामिल होंगे। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यात्रा गोलघर चौराहा, काली मंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पहुंचेगी, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसका समापन होगा।
यात्रा मार्ग पर 16 पॉइंट
भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि भाजपा गोरखपुर महानगर और जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा के पूरे मार्ग को तिरंगे के रंगों से सजाया जाएगा। यात्रा मार्ग पर 16 स्वागत पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और स्वयंसेवी संगठन पुष्पवर्षा एवं राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ मुख्यमंत्री और यात्रा का स्वागत करेंगे।
दवा विक्रेता समिति, मारवाड़ी युवा मंच, सिंधी समाज, गोलघर व्यापार मंडल, सिख समाज, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल, शिक्षक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित अनेक संगठन यात्रा में भागीदारी करेंगे।
विनोद राय ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।