नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बीते दिनों इसे लेकर फर्म निदेशक और मुख्य अभियंता के साथ बैठक की है। इसी के बाद तय हुआ कि इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तहत लगाया जाए। मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि दिवाली के पहले ही दोनों एयर प्यूरीफायर इंस्टॉल करवा दिए जाएंगे। बढ़ते प्रदूषण के दबाव के बीच एयर प्यूरीफायर का परीक्षण भी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: 73 साल से गीता प्रेस से जुड़े रहे बैजनाथ अग्रवाल, दुनिया भर में पहचान दिलाने में निभाई अहम भूमिका
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि शास्त्री चौक पर नगर निगम की जमीन में दो एयर प्यूरीफायर को पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्थापित कराएगा। इसे लगाने से लेकर इसके अन्य खर्च संस्था की तरफ से उठाए जाएंगे। अगर इसे लगाने के बाद परिणाम अच्छे आए तो अन्य जगह भी इसे लगाया जाएगा।