फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में इस दिन रहेगी गोरखपुर में साप्ताहिक बंदी, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Fri, 01 Jan 2021 04:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला प्रशासन ने साल 2021 के साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी उप श्रमायुक्त एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहर की दुकानें रविवार एवं मंगलवार को जबकि टाउन एरिया की दुकानें अलग-अलग दिन बंद होंगी।
विज्ञापन


रविवार को बंद रहेंगे यहां के बाजार
सिनेमा रोड, विजय चौक, पार्क रोड, मोहद्दीपुर चौक से जीआरडी गेट तक, चार फाटक रोड, रामगढ़ पुल, जीआरडी गेट से कसया रोड, विश्वविद्यालय, छात्रसंघ भवन, कचहरी से स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, गोलघर, लाल बहादुर शास्त्री चौक, काली मंदिर से धर्मशाला रोड, धर्मशाला चौक, धर्मशाला चौक से रेलवे माल गोदाम, धर्म कांटा होते हुए स्टेशन रोड, कचहरी चौक से टाउन हॉल, महिला अस्पताल, नर्सेज हॉस्टल रोड, जिला परिषद रोड, आरटीओ ऑफिस के पास का बाजार, सिविल लाइंस रविवार को बंद रहेंगे।

मंगलवार को बंद रहेंगे यह बाजार
चौरहिया गोला से खूनीपुर चौक, कौवादह होते हुए गीताप्रेस अतिथि भवन, शेखपुर से लाल डिग्गी चौक, निजामपुर चौक से घासीकटरा, नसीराबाद होते हुए चौरहिया गोला, विजय चौक से सुमेर सागर होते हुए जटाशंकर तिराहा से धर्मशाला चौराहा तक, छात्र संघ चौराहे से कसया रोड होते हुए रीड़ साहब धर्मशाला, कूड़ाघाट से देवरिया रोड नगर निगम सीमा तक, नंदानगर, नीनाथापा, एफसीआई क्रासिंग क्षेत्र की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन


इस दिन बंद रहेंगी टाउन एरिया के बाजार
बड़हलगंज सोमवार, गोला बाजार सोनबरसा एवं खजनी बाजार शनिवार, पीपीगंज व सहजनवा गुरुवार, मुंडेरा बाजार व चौरीचौरा गल्ले की थोक दुकानें रविवार एवं टाउन एरिया की समस्त दुकानें बृहस्पतिवार, पिपराइच एवं बांसगांव टाउन एरिया रविवार एवं कौड़ीराम एवं कैम्पियरगंज टाउन एरिया में बुधवार को दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें