फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राघव-शक्ति मिलन की परंपरा का साक्षी बना शहर

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बसंतपुर तिराहे पर हुआ आयोजन, उमड़ी हजारों की भीड़
विज्ञापन

- बर्डघाट रामलीला में रावण वध के बाद श्रीराम ने दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा की उतारी आरती, भावविभोर हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महानगर का बसंतपुर तिराहा मंगलवार को राघव और शक्ति मिलन की अद्भुत परंपरा का साक्षी बना। बसंतपुर तिराहे पर बर्डघाट रामलीला के श्रीराम ने दुर्गाबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा की आरती उतारी। इस अद्भुत परंपरा को देख लोग भाव विभोर हो गए।
बर्डघाट रामलीला के श्रीराम, रावण का वध के पश्चात रथ पर सवार होकर रामलीला मैदान से बसंतपुर तिराहे पर पहुंचे। वहीं, दुर्गाबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा महानगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए बसंतपुर चौराहे पर पहुंची। जहां राम और शक्ति का मिलन हुआ। इस अद्भुत परंपरा के निर्वहन को देख लोग भावविभोर हो गए। जय श्रीराम, जय मां दुर्गा के जयघोष गूंजने लगे। रामलीला के श्री राम ने माता की प्रतिमा की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस परंपरा के निर्वहन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । राघव-शक्ति दौरान कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के शदर चंद्र अग्रहरी, महासचिव राकेश वर्मा, सुरेन्द्र पाल यादव ने ऋषि मोहन वर्मा, महेश पोद्दार, उमेश अग्रहरी, विक्रम चौधरी, दुर्गा प्रसाद, विरेन्द्र अग्रहरी, जितेन्द्र वर्मा पल्लू को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, संजय, सत्यप्रकाश सिंह, विजय चौधरी, महेन्द्र, यादव, रमेश वर्मा, राजेश, अनिल यादव, अजय पटवा, भालू गुप्ता, गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें