फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब दीपावली और छठ की तैयारियों में जुटा नगर निगम

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंडालों के साथ घाटों पर सफाई के लिए नगर निगम की टीम के साथ बनाएं सामंजस्य : नगर आयुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दशहरे के बाद अब नगर निगम की टीम ने दीपावली और छठ त्योहार की तैयारियां भी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने दशहरे में सभी पूजा पंडालों को जीरो वेस्ट घोषित किया था। संचालकों के साथ नगर निगम की टीम को निर्देशित किया था कि वे भी सफाई के लेकर सभी जरूरी कदम उठाएं। अब इसी तरह दीपावली और छठ त्योहार को लेकर भी टीम ने मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि दीपावली और छठ त्योहार को भी जीरो वेस्ट के तहत ही मनाया जाए। उन्होंने मोहल्ले की समितियों से भी अपील की कि वो भी पंडालों और आयोजक मंडलों के साथ संवाद स्थापित करें। उन्हें जीरो वेस्ट और साफ-सफाई को लेकर जागरूक करें। स्वच्छता के लिए नगर निगम के जोनल अधिकारियों से संपर्क स्थापित करें। अगर इसमें उनकी तरफ से लापरवाही होती है तो इसकी सूचना दफ्तर आकर दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें