फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वनटांगिया गांव की सड़कें करा लें दुरुस्त, बिजली की न रहे दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री आठ नवंबर गांव के लोगाें के साथ मनाएंगे दिवाली
विज्ञापन

- डीएम ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को वनटांगिया गांव तिनकोनियां नंबर तीन में दिवाली मनाएंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम दीपक मीणा ने गांव तक आवागमन के रास्तों को पूरी तरह ठीक कराने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर खड़ंजा टूटा है या रास्ते क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों और ग्रामीणों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभागों को मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गांव में बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति अथवा प्रकाश व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही ग्रामीणों और कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने गांव में अब तक उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने और किसी भी कमी को तत्काल पूरा करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निदेशक दीपक सिंह, एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह और ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें