फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महादेव की भक्ति में लीन रहे सीएम योगी, रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की कामना

Wed, 12 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सावन की शिवरात्रि पर मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा की
विज्ञापन



गोरखपुर। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महादेव की भक्ति में लीन रहे। उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन


गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रुद्राभिषेक गोरखनाथ क्षेत्र स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में अनुष्ठान किया। मानसरोवर मंदिर से पहले उन्होंने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया था। सीएम ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा अर्पित करने कर बाद शहद, दही, शर्करा, गोदुग्ध और जल से उनका अभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के पुरोहित ने महामंत्रों से रुद्राभिषेक कराया। उसके बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण और प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्ध और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें