फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोटेदार का संदिग्ध हालात में शव मिला

Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर, हाल ही में पत्नी की हुई थी मौत
विज्ञापन


ब्रम्हपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में बुधवार रात कोटेदार जयनारायण यादव (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उनके कमरे के फर्श पर शव पड़ा मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, जयनारायण यादव बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गए थे और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस और चौकी प्रभारी ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां जयनारायण यादव मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मृतक के तीन बेटे सुभाष यादव, सुनील यादव और सोनू यादव हैं। बताया जा रहा है कि परिवार में हाल ही में उनकी पत्नी का निधन हुआ था, जिसके बाद से घर में माहौल तनावपूर्ण था। बुधवार रात भी घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अंतिम संस्कार देर शाम इटौवा गोर्रा नदी घाट पर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें