फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 02 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह 34 वर्षीय जवाहर यादव का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जवाहर यादव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोटिया नायक गांव निवासी जवाहर यादव मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रहकर पूजा-पाठ करता था। सोमवार सुबह उसका शव परिसर में स्थित नीम के पेड़ की डाल से अंगोछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, जवाहर यादव करीब एक माह पहले हैदराबाद से लौटा था, जहां वह पेंट-पॉलिश का काम करता था। वह पत्नी नीतू और तीन बच्चों काजल, हरिओम व हर्षित से अलग रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था और लंबे समय से पारिवारिक विवादों के चलते तनाव में भी था।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, बीते शुक्रवार रात वह घर खाना खाने गया था, जहां पुश्तैनी जमीन को लेकर भाइयों अशोक और दिलीप यादव के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद शनिवार को दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें